टेक न्यूज। अगर आप नया स्मार्टफोन के खरीदने की सोच रहे हैं और आप बजट 10 हजार से कम है तो यह खबर आप को जरुर पढ़नी चाहिए। इनफिनिक्स कंपनी ने जबरदस्त स्मार्टफोन लांच कर दिया है।
खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन आम लोगों के बजट में आसानी से आ जाएगा। मार्केट में कई कंपनियां ऐसी हैं जो इस बजट पर ग्राहकों के लिए एडवांस फीचर्स वाले फोन लेकर आती हैं।

इस प्राइस सेगमेंट पर सैमसंग, मोटोरोला, रियलमी और रेडमी जैसे ब्रांड भी अपने फोन ला रहे हैं। हालांकि, इनफिनिक्स एक ऐसा ब्रांड है जो यूजर्स के लिए कम कीमत पर फीचर लोडेड फोन लॉन्च कर रहा है।
कंपनी ने हाल ही में भारतीय ग्राहकों के लिए Infinix SMART 8 लॉन्च किया है। इस फोन को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। मालूम हो कि इन दिनों फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल 2024 चल रही है। इस सेल में Infinix SMART8 को 7 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Infinix SMART 8 की खासियत
-Infinix SMART 8 एक ऐसा स्मार्टफोन है जो वर्चुअल रैम के साथ आता है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम मिलती है। इनफिनिक्स का दावा है कि यह फोन एक स्टाइलिश डिवाइस है। फोन को चार कलर ऑप्शन Rainbow Blue, Shiny Gold, Timber Black और Galaxy White में खरीद सकते हैं। Infinix SMART 8 को कंपनी 5000mAh बैटरी के साथ लेकर आई है।
-कैमरा की बात करें तो Infinix SMART 8 को कंपनी ने 50MP कैमरा के साथ लाया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP कैमरा मिलता है। Infinix SMART 8 को कंपनी मैजिक रिंग फीचर के साथ लेकर आई है। यह फीचर एपल आईफोन के डायनैमिक आइलैंड फीचर की तरह ही काम करता है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




