टेक न्यूज। Vivo Y18e Feature: चीन की टेक कंपनी वीवो ने अपनी Y Series में एक नया फोन जोड़ दिया है। कंपनी ने Vivo Y18e नाम से एक नए फोन को ऑफिशियल कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। आइये जानते हैं Vivo Y18e स्मार्टफोन की खासियत के बारे में।

Vivo Y18e स्मार्टफोन का नया फोन Helio G85 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। वीवो फोन 4GB + 64 GB वेरिएंट के साथ LPDDR4X रैम टाइप और eMMC 5.1 रोम टाइप के साथ लाया गया है। Vivo Y18e फोन को 6.56 इंच LCD, 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz तक रेजोल्यूशन और High Brightness Mode के साथ 528 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
वीवो का नया फोन 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग पावर के साथ लाया गया है। कैमरा की बात करें तो नया वीवो फोन 13 MP + 0.08 MP रियर कैमरा के साथ लाया गया है। सेल्फी के लिए फोन को 5MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है. वीवो का नया फोन Funtouch OS 14.0 ओएस पर रन करता है। वीवो का यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन Bluetooth 5.0 और 2.4 GHz, 5 GHz वाईफाई सपोर्ट के साथ आता है।
वीवो के इस फोन को ग्राहकों के लिए दो कलर ऑप्शन Space Black और Gem Green में लाया गया है। हालांकि, कीमत की बात करें तो वीवो के इस फोन की कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




