img

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पिहानी विकासखंड के ग्राम पंचायत सरौरा रजुआपुर में एक व्यक्ति पर हिन्दू धर्म के लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

ग्राम सरौरा में रहने वाले अंकित सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक गांव के रहने वाले आशीष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वह हिन्दू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का काम कर रहा है। इसके लिए वह लोगों को पैसा, नौकरी लगवाने, बीमार व्यक्ति का इलाज कराने का लालच दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।
 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई