लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राणा को ICU में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
उनकी बेटी सुमैया राणा ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। सुमैया राणा ने लिखा, 'प्लीज मेरे पापा के लिए प्रार्थना करें। मुनव्वर राणा जो ICU में हैं, घातक बीमारियों से लड़ रहे हैं। पापा के लिए दुआ करें...'
आपको बता दें कि पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में एडमिट कराया गया था । राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। इससे पहले उनका दिल्ली में भी इलाज हुआ था।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




