टेक न्यूज। Google Pixel 9a :अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गूगल कम्पनी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन लांच करने जा रहा है। मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 9a को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन Pixel 8a का सक्सेसर होगा। लॉन्च से पहले ही Pixel 9a के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी लीक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इसके लाइव इमेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें फोन के फ्रंट और बैक लुक को देखा जा सकता है।
Google Pixel 9a की खासियत
-Google Pixel 9a का डिजाइन काफी अच्छी है। यह पहले के पिक्सल डिवाइस से थोड़ा अलग नजर आ रहा है। इसमें अपडेटेड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो Pixel 8a से अलग है। बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फ्रंट में इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा आइलैंड का भी इंटीग्रेशन किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
-Google Pixel 9a में 6.3 इंच का अडैप्टिव डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। गूगल का लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट मिलेगा। इसमें 8GB RAM का सपोर्ट दिया गया है। Pixel 9a में 5,000mAh की बैटरी, 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है। 7.5W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की संभावना है. Google Pixel 9a का कैमरा। Pixel 9a में शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है।
-Google Pixel 9a के कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। गूगल की “a” सीरीज स्मार्टफोन को बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Pixel 9a भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएगा। हालांकि, गूगल ने अभी तक Pixel 9a की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




