img

लखनऊ। राजधानी के इंदिरानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रिटायर IAS अधिकारी देवेन्द्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की शनिवार सुबह लूट के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में मिला।। पुलिस के मुताबिक हत्या लूटपाट के बाद की गई है।

देवेंद्र नाथ दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहते हैं। वारदात के वक्त वह घर में नहीं थे। वह गोल्फ खेलने के लिए गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।

पत्‍नी मोहिनी के साथ रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे (फाइल फोटो)

उन्होंने पत्नी मोहिनी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम के पास पहुंचे, तो पत्नी का शव पड़ा था। उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग पहुंचे।  कुछ ही देर में पुलिस भी डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

देवेन्द्र नाथ दुबे मूल रुप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे। वह रायबरेली जैसे बड़े शहर में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज के कमिश्नर का पद पर भी रह चुके  हैं।


CCTV का DVR उखाड़ ले गए बदमाश
रिटायर्ड IAS के घर के बाहर 2 CCTV लगे थे। JCP क्राइम आकाश कुलहरी ने बताया कि उन CCTV का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) नहीं मिला है। बदमाश हत्या करने के के बाद DVR भी ले गए। DVR में CCTV की रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। पुलिस आसपास के CCTV भी चेक कर रही है। कुछ रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पड़ोस के CCTV में दो संदिग्ध नजर आए
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। शक है कि इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उनका पता कर रही है। कमिश्नर SB शिरोडकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। देवेंद्र दुबे के घर पर एक किराएदार भी रहता था। 3 दिन पहले ही उसने घर खाली कराया था। पुलिस उससे भी बात कर रही है।

देवेंद्र दुबे की दूसरी पत्नी थी मोहिनी

मोहिनी देवेन्द्र नाथ दुबे की दूसरी पत्नी थीं, जिनसे पूर्व IAS ने 2007 में शादी की थी। वो 2009 में वह रिटायर हो गए थे। फिलहाल पुलिस लूटपाट समेत कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

2 ड्राइवर , 4 नौकर हिरासत में
देवेंद्र नाथ दुबे के घर पर कई ड्राइवर और नौकर भी काम करते हैं। पुलिस ने 2 ड्राइवर और 4 नौकरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। देवेंद्र नाथ दुबे का ड्राइवर रवि और उसका भाई अखिलेश भी उनके घर में ही रहता था। रवि ही सुबह उनको लेकर कहीं गया था। JCP आकाश कुलहरि ने कहा- देवेंद्र नाथ ने बताया कि वह सुबह गोल्फ खेलने गए थे। लौटे तब वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने नौकर अखिलेश के परिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे