img

गोंड। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतरी हैं।  हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है। घायलों की संख्या 20 बताई जा रही है। हादसे की भयावयता को देखते हुए मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। ट्रेन चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है।

गोंडा रेल हादसे की तस्वीर 

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो ट्रेन डिरेल हो गई। इसके बाद ट्रेन की बोगियां पलट गईं।

SDRF (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। टीम ने पहले अंदर फंसे वृद्ध यात्रियों को बाहर निकाला।  टीम सभी पलटे हुए कोच को एक-एक करके जांच कर रही है। टीम यह देख रही है कि अंदर कोई यात्री फंसा तो नहीं है।

राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF की टीम 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ - 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान - 9026624251
छपरा - 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950

 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे