img

लखनऊ। UP Police Bharti Result 2024 :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

जनरल वर्ग में लड़कों का कटऑफ 214 और महिलाओं का 203 गया है। जबकि SC वर्ग के लड़कों का 178, लड़कियों का 169 नंबर गया है। वहीं, ST वर्ग में लड़कों का 146, लड़कियों का 136 नंबर कटऑफ गया है।

चौंकाने वाली बात यह कि EWS का कट ऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का 187 और लड़कियों का 180 गया है। जबकि OBC में लड़कों का 198 और लड़कियों का 189 गया है।

बोर्ड ने कहा कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को संपन्न लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कि प्राप्तांकों की श्रेष्ठ और आरक्षण के लंबवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण अभिलेखों की समीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूची एवं विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट uppb.gov.in पर जारी करी की गयी है।

उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा विभिन्न पाॅलियों में करायी गयी थी। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों में से 32 लाख युवक ही शामिल हुए थो।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत