लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। झांसी नगर निगम में भाजपा ने पहली जीत दर्ज की है। मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य 80 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस को हराया है। इसके अलावा, प्रदेश की 16 नगर निगम में लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 13 पर भाजपा आगे हैं। मेरठ से AIMIM फिर पीछे हो गई है। भाजपा ने बढ़त बना ली।
वहीं, आगरा, सहारनपुर से बसपा बढ़त बनाए हैं। आगरा में बसपा की 21 हजार की लीड को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। क्योंकि, यहां से 1 केंद्रीय और 3 राज्यमंत्री आते हैं। कानपुर में भी शुरुआत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मगर, कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने फिर से बढ़त बना ली है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि सभी 17 निगम सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। क्योंकि, विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है। नगर निगम के अलावा, नगर पालिक और पंचायत की भी काउंटिंग चल रही है।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




