img

गौतमबुद्धनगर। UP Constable Recruitment Exam Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजीव को एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दबोचा।

सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्य सरकार ने परीक्षा लीक मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के लिए एसटीएफ को लगाया था। इसके बाद एसटीएफ लगातार कार्रवाई करती रही और इस केस से जुड़े अपराधी गिरफ्तार होते रहे। 

लेकिन मुख्य आरोपित राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार करना एसटीएफ के लिए चुनौती थी। उसकी तलाश में कई जिलों की एसटीएफ युनिट काम कर रही थी। तभी एक सूचना के बाद इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित राजीव नयन मूलरूप से प्रयागराज के ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वह भोपाल के भरतनगर में भी रहा है। पूछताछ में प्रकाश में आया है कि गुड़गांव के अलावा राजीव ने रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था। पूर्व में वह एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है।
 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे