img

लखनऊ। UP By-Election Voting: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह से मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.51% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 28.54% वोट कुंदरकी सीट पर पड़े हैं ज​बकि गाजियाबाद सीट पर सबसे कम 12.87% मतदान हुआ।

वोटिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान बवाल हो गया। ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भागकर जान बचाई। अफरातफरी के बीच दरोगा ने पिस्टल निकाल ली। फिर फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा। फोर्स के साथ SSP भी पहुंच गए हैं। मौके पर तनाव है।

मतदान के दौरान मुजफ्फरनगर में बवाल, पुलिस पर पथराव

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस वोट नहीं डालने दे रही। लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। परेशान किया जा रहा है। इधर, कानपुर के सीसामऊ में भी सुबह से हंगामा हो रहा। मुस्लिम वोटर्स ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उनकी आईडी चेक की, फिर उनको वोट नहीं डालने दिया। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही। मारपीट कर रही है।

सपा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बुर्का पहने महिलाएं बिना वोट डाले लौट रही हैं। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुस्लिम बहुल चमनगंज का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें फोर्स भीड़ को खदेड़ते हुए नजर आ रही है।

इधर, मुरादाबाद की कुंदरकी में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुलिस से बहस हो गई। चिल्लाते हुए उन्होंने बैरिकेडिंग हटा दी। कहा- आप वोटर आईडी नहीं चेक कर सकते हैं।

सुबह 11 बजे तक 9 सीटों पर 20.51% वोटिंग हुई। सबसे कम गाजियाबाद में 12.87% वोट डाले गए। सबसे ज्यादा कुंदरकी में 28.54% वोटिंग हुई। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही उसमें 4 सीटें सपा और 5 NDA के पास थी।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत