लखनऊ। UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा गठबंधन (BJP alliance) 6 सीटों पर आगे है। जबकि 3 सीटों पर सपा(SP) बढ़त बनाए है। सबसे बड़ा उलटफेर मुरादाबाद की मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर होता नजर आ रहा है।
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ कुंदकरी में BJP के रामवीर सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। उनको अब तक सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान से 8 गुना ज्यादा वोट अब तक मिले हैं। अगर भाजपा यहां जीतती है तो 31 साल बाद भाजपा की जीत होगी।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर सपा को झटका लगा है। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा से ज्यादा वोट मिले हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट पर शुरुआती काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आगे निकल गए थे, लेकिन 8वें राउंड तक नसीम सोलंकी ने फिर 28 हजार वोट की बढ़त ले ली है।
अखिलेश के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर सपा आगे है। भाजपा ने यहां से अखिलेश के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव को उतारा था। कटेहरी में सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती ने पिछड़ने के बाद फिर लीड ले ली है। इसके अलावा, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर में भाजपा आगे चल रही है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर में रालोद आगे है।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




