लखनऊ। UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैजिक के आगे सारे विपक्षी पस्त हो गये। भाजपा गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीटें आईं।
सबसे बड़ा उल्टफेट मुस्लिम बाहुल्य मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर देखने को मिला। यहां भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं अम्बेडकर नगर में भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शनक करते हुए कटेहरी जीत ली। यह दोनों सीटें पहले सपा के पास थीं। मैनपुरी की करहल और कानुपर की सीसामऊ सीट जीत कर सपा किसी तरह अपनी साख बचा पाई।
भाजपा गठबंधन के जोरदार प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने अपना नारा दोहराया- बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।
अखिलेश ने X पर लिखा- दुनिया से लेकर देश और प्रदेश ने इस उप चुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है, लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बांधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और PDA का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे'।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




