लखनऊ। UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा ) ने अपना दबदबा कायम रखा। यहां से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अनुजेश यादव को 14704 मतों से हरा दिया है।
32वें राउंड में सपा को कुल मत 104207 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव को 89503 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा से अवनीश कुमार शाक्य को 8402 वोट मिले।
बता दें कि करहल विधानसभा क्षेत्र में 382378 लाख कुल मतदाता हैं। जिसमें से 207457 पुरुष मतदाता हैं। 174917 महिला मतदाता हैं। पूरी विधानसभा क्षेत्र में चार अन्य मतदाता हैं। बात पिछले साल 2022 लोकसभा चुनाव की करें तो यहां से अखिलेश यादव ने अपनी जीत दर्ज की थी। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को लगभग 67000 से ज्यादा वोटों से हराया था। उस समय मतदान प्रतिशत 66.11% रहा था।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




