img

प्रयागराज। UP Board Result 2024 :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board Result 2024) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी हो गया।  10वीं में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। वहीं 12वं में 82.60% छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आ गये हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। खास बात यह है कि कुल 3 लाख 24 हजार आठ परीक्षार्थियों यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी थी, यानि कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वह परीक्षा देने ही नहीं गए। इस तरह 52 लाख परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी।

यूपी बोर्ड ने कापियों का मूल्यांकन महज 12 दिन में पूरा कर लिया। यूपी बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 01 लाख 47 हजार 097 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 2 करोड़ 85 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। 16 से 30 मार्च के बीच कापियों का मूल्यांकन हो गया था।

 

यूपी बोर्ड की कॉपियों की जांच के लिए प्रदेश भर में मूल्यांकन के लिए कुल 259 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 131 और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा 13 मिश्रित मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ। निर्धारित किए गए कुल 259 मूल्यांकन केंद्रों में से 83 राजकीय और 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे