img

-पुलिस बोली-गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

लखनऊ। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 24 साल का श्रेष्ठ तिवारी विधायक के मीडिया सेल में नौकरी करता था। हजरतगंज स्थित विधायक के सरकारी फ्लैट नंबर-804 में रहता था।

श्रेष्ठ तिवारी (फाइल फोटो)


पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद रविवार रात श्रेष्ठ ने सुसाइड किया। वारदात के वक्त गर्लफ्रेंड फ्लैट के गेट पर खड़ी थी। उसे वीडियो कॉल करते हुए वह फंदे पर लटक गया। घटना के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई है, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्लफ्रेंड की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रेष्ठ और उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच की। विधायक के फ्लैट में सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत