img

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर मोहम्मद गुलाम का मकान सोमवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके अलावा उसके 10 कमरे वाले लॉज को भी ढहाया गया। गुलाम इन कमरों को स्टूडेंट को किराए पर देता था। दोपहर 12:20 बजे बुलडोजर चलना शुरू हुआ, 1:30 बजे तक घर और लॉज जमींदोज हो गया। गुलाम पर 5 लाख रुपए का इनाम है।

गुलाम उमेश पाल शूटआउट के समय दुकान में सिर पर टोपी पहनकर खड़ा था। उसने दुकान से निकलकर उमेश पर दूसरा फायर किया था। पहला फायर विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने किया था। इस मामले में गुलाम, अतीक का बेटा असद, मुस्लिम गुड्‌डू, साबिर और अरमान अभी भी फरार हैं।

शूटर गुलाम का घर तेलियरगंज के रसूलाबाद घाट रोड पर है जो लगभग 335 वर्गमीटर में बना है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। गुलाम का मकान बिना नक्शा पास करवाए राजकीय आस्थान की जमीन पर बना है। PDA ने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का आदेश 13 मार्च को जारी किए थे।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत