लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह IIT-JEE की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह कोचिंग पहुंचा। 8वीं फ्लोर पर चला गया। छत पर बैग और चप्पल रखी। वहां से कूद गया।
घटना के बाद हजरतगंज इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग और पुलिस छात्र को हॉस्पिटल ले गई। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना कॉमर्स बिल्डिंग की शनिवार सुबह 8 बजे की है।
पुलिस ने बताया- छात्र की पहचान आदित्य दुबे (17) के तौर पर हुई। वह जानकीपुरम में अपने चाचा के परिवार के साथ रहता था। माता-पिता नोएडा में रहते हैं।
पिता विनय दुबे एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं। मां हाऊस वाइफ। आदित्य सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला था। वह सीधे कोचिंग पहुंचा। अपना मोबाइल फोन और बैग वहीं रख दिया। फिर छत से कूद गया।
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




