गोरखपुर। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बार-बार लापरवाही को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल टैक्स विभाग में पहुंचकर लापरवाह कर्मचारियों को लगाई फटकार लापरवाह कर्मचारी अपने आदतों में सुधार नहीं लाए तो उनके खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
नगर निगम में एक फाइल जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस फाइल को न्यायालय द्वारा मांग की जा रही थी लेकिन नगर निगम टैक्स विभाग के लापरवाह कर्मचारियों द्वारा फाइल को न्यायालय में समय बद्ध तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था जिसकी सूचना न्यायालय द्वारा नगर आयुक्त को दिया गया नगर आयुक्त ने संबंधित पटल कर्मचारी को उपरोक्त फाइल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था लेकिन नगर निगम टैक्स विभाग की महिला कर्मचारी नगर आयुक्त के पास पहुंचकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को अवगत कराई की उपरोक्त फाइल टैक्स विभाग में उपलब्ध नहीं है.
नगर आयुक्त ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किए की तत्काल फाइल हमारे पास उपलब्ध कराई जाए उसके बावजूद नगर आयुक्त के पास उपयुक्त फाइल समय से नहीं पहुंच पाया 1:00 बजे के आसपास नगर आयुक्त स्वयं टैक्स विभाग पहुंचकर फाइल ढूंढने लगे बहुत खोजबीन करने के बाद भी उपरोक्त फाइल नहीं मिला जो न्यायालय में प्रेषित करना है।
नगर आयुक्त अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए 2 दिन का समय दिया कि उपरोक्त फाइल हमारे पास उपलब्ध होनी चाहिए अगर समय बद्ध तरीके से उपरोक्त फाइल जो न्यायालय में प्रेषित करनी है नहीं सुपुर्द की जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिससे आगे चलकर कोई लापरवाह कर्मचारी अपने जिम्मेदारियों से नहीं बच सकता अगर अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करना है तो उन कर्मचारियों की जगह नगर निगम नहीं उनका घर या जेल होगा।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन
गोरखपुर। नेशनल मुवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन और अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर आज़ पूरे देश और प्रदेश के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों ने अपने- अपने कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सेंट एंड्रयूज कालेज़ के शिक्षकों ने 1 अप्रैल 2005 को लागू एनपीएस योजना का हाथ पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए प्रतीकात्मक विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मजबूती देकर अपने नैतिक कर्त्तव्यों का निर्वहन किया।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




