img

कानपुर। Havoc Of Extreme Heat In UP:  उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी किया है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलेंगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय सोमवार को बताया कि कानपुर मंडल समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, सुलतानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, भदोही समेत 32 शहरों में लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, संभल, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस, हमीरपुर समेत 16 जनपदों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज आंधी व बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है।
 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे