img

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात्रि में श्रद्धालुओं की यात्रा प्रतिबन्धित रहेगी। जिला पुलिस प्रशासन ने यह प्रतिबंध का कदम तीर्थयात्रियाें की सुरक्षा के लिहाज से उठाया है।

सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर पहाड़ी संवेदशील मार्गों के दृष्टिगत चारधाम यात्रा के प्रथम और द्वितीय पड़ाव श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में यात्रा को रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रखा गया है। इस दौरान केवल मालवाहक,आपात वाहनों को आने जाने की अनुमति रहेगी। 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए रात्रि 08.00 बजे तक उपलब्ध हैं। गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धराली में रात्रि 10.00 बजे, झाला रात्रि 10.00 बजे, भटवाड़ी रात्रि 08.30 बजे तथा नगुण में रात्रि 10.00 बजे के बाद यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी में रात्रि 09.00 बजे, खरादी रात्रि 10.00 बजे, दोबट्टा रात्रि 09.00 बजे और ब्रह्मखाल में रात्रि 10.00 बजे के बाद यात्रा-यातायात को प्रतिबंधित रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने सभी तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय अनुसार ही धामों के मुख्य पड़ाव पर पहुंचकर अपने रुकने की व्यवस्था करें। उत्तरकाशी पुलिस आपकी सुरक्षित यात्रा 24 घंटे तत्पर है। यात्रा सम्बन्धित किसी प्रकार सहायता के लिए हमें चारधाम हेल्प नम्बर 7455939993/112 पर कॉल करें।

 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत