img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया।   ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एडवांस NDRF की एक टीम और SDRF की दो टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मलबे से 6 घायलों को बाहर निकाला गया है।

घटना के बाद से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े हुए नजर आ रहे हैं। अफरातफरी का माहौल है। एक युवक की मौत की सूचना भी आ रही है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना हुआ था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई