img

लखनऊ। Atul Anjan Passes Away: वामपंथी राजनीति  का बड़ा सितारा डूब गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।  अतुल अंजान राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

अतुल अंजान ने किसानों और श्रमिकों के हितों में बहुत काम किया। इसी सादगी के दम पर इन्‍होंने समाज में बहुत इज्‍जत कमाई थी. उन्होंने राजनीति क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया था।  

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अतुल कुमार अंजान के निधन से मैं स्तब्ध हूं. वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे. उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. 


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती