बिजनेस डेस्क। देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक ऐसी स्कीम लेकर आया है जिसमें निवेश करने पर ग्राहकों को बेस्ट रिटर्न मिलेगा। इसके लिए बैंक ने हाल ही में ‘अमृत वृष्टि स्कीम’ (Amrit Vrishti Scheme) लॉन्च की है। यह एक लिमिटेड-पीरियड फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना है, जिसमें निवेशक 16 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्राहकों को कंपिटिटिव ब्याज दर पर रिटर्न उपलब्ध कराना है।
कौन कर सकता है निवेश
अमृत वृष्टि स्कीम एक विशेष टर्म डिपॉजिट योजना है, जिसकी अवधि 444 दिन है। इस स्कीम में आम ग्राहकों को सालाना ब्याज 7.25% मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सालाना 7.75% ब्याज मिलता है। इस योजना का लाभ घरेलू निवेशक और गैर-निवासी भारतीय (NRI) दोनों उठा सकते हैं।
मुख्य शर्तें
निवेश सीमा: ₹3 करोड़ से कम की घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट (NRI रुपये टर्म डिपॉजिट सहित) के लिए लागू।
नए और मौजूदा डिपॉजिट: नए डिपॉजिट और मौजूदा डिपॉजिट के रिन्यू होने पर यह योजना लागू होगी।
कहां लागू नहीं होगी: यह स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट, टैक्स सेविंग डिपॉजिट, एन्यूटी डिपॉजिट और मल्टी-ऑप्शन डिपॉजिट पर लागू नहीं होगी।
योजना के फायदे
न्यूनतम निवेश: इस योजना में ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है।
अधिकतम निवेश:अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
ब्याज भुगतान का तरीका: ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर किया जा सकता है।
लोन की सुविधा: इस स्कीम में जमा राशि पर लोन लिया जा सकता है।अर्जित ब्याज पर टीडीएस (TDS) काटा जाएगा।
स्कीम में कैसे करें निवेश
SBI की किसी भी ब्रांच में जाकर।
YONO SBI और YONO Lite मोबाइल ऐप्स के जरिए।
SBI इंटरनेट बैंकिंग (INB) के माध्यम से।
444 दिनों का पीरियड चुनने पर बैंक अपने आप इस योजना को लागू कर देगा।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




