img

बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) ने बेटियों के लिए भी एक खास पॉलिसी प्लान लॉन्च किया है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए 22.5 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. इसके अलावा इस योजना में टैक्स बेनिफिट, लोन सुविधा आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर आपकी बेटी की उम्र 1 साल से 10 साल के बीच है तो आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं।

क्या है कन्यादान पॉलिसी

1-एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी टर्म इंश्योरेंस है। इस पॉलिसी की अवधि 13-25 वर्ष है।

2-इसमें आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक में से कोई भी विकल्प प्रीमियम भुगतान के लिए चुन सकते हैं।

3-मैच्योरिटी के समय आपको बीमा राशि और अंतिम बोनस जोड़कर कुल राशि मिलती है।

4-इस योजना में निवेश करने के लिए बेटी के पिता की उम्र 50 साल से कम होनी चाहिए।


कन्यादान पॉलिसी के लाभ

1-एलआईसी कन्यादान पॉलिसी खरीदने के तीसरे साल ही निवेशक को लोन की सुविधा मिलती है।

2-पॉलिसी के दो साल बाद निवेशक के पास इसे सरेंडर करने का विकल्प होता है।

3-इस पॉलिसी में छूट अवधि के दौरान प्रीमियम का भुगतान करने का विकल्प है। इसमें अगर आप किसी महीने प्रीमियम का भुगतान नहीं करते हैं तो अगले 30 दिनों में बिना विलंब शुल्क के प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.

4-कन्यादान पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान पर 80सी के तहत कटौती का लाभ मिलता है।

5-मैच्योरिटी रकम पर भी सेक्शन 10डी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है.
 

मैच्योरिटी के बाद मिलने वाला फायदा

अगर आप एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में 25 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको सालाना 41,367 रुपये निवेश करना होगा। इसका मतलब है कि प्रीमियम लगभग 3,447 रुपये प्रति माह होगा। 25 साल की मैच्योरिटी के लिए आपको सिर्फ 22 साल तक निवेश करना होगा. अवधि पूरी होने पर आपको करीब 22.5 लाख रुपये का फायदा होगा.
 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े