img

नई दिल्ली। Post Office Scheme News: अगर आप रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय न होने को लेकर चिंतित हैं तो कतई परेशान न हों। पोस्ट ऑफिस आपको इसका भी समाधान देता है। आप डाकघर की योजनाओं में निवेश करके मासिक आय अर्जित कर सकते हैं। यह खाता आपके जीवनसाथी यानी पति-पत्नी एक साथ खुलवा सकते हैं. यानी दोनों मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के नाम से जाना जाता है.

इस योजना में आप एकमुश्त निवेश करके मासिक पैसा प्राप्त कर सकते हैं। आपके जमा किए गए पैसों पर आपको ब्याज मिलेगा और यह ब्याज आपको हर महीने मिलेगा। इस योजना के तहत आप 9,250 रुपये की मासिक पेंशन ले सकते हैं। अगर आप सिंगल इन्वेस्टमेंट चुनते हैं तो आप अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोलना चाहते हैं तो 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. फिलहाल यह सरकारी योजना 7.4 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है.

अगर आप अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट वेंचर खोलते हैं तो आपको 15 लाख रुपये के निवेश पर 1,11,000 रुपये का सालाना ब्याज मिलेगा. हर महीने आपको 9,250 रुपये की पेंशन मिलेगी, यह आपके ब्याज का पैसा ही है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में आपका निवेश सुरक्षित रहता है. मैच्योरिटी के बाद आपको अपना पैसा वापस मिल जाएगा. आप चाहें तो स्कीम में पैसा 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं. यह खाता 3 लोग मिलकर भी खोल सकते हैं.

डाकघर मासिक योजना 5 साल में परिपक्व होती है। इसे समय से पहले बंद किया जा सकता है. पैसा जमा करने के एक साल बाद निकाला जा सकता है. अगर आप एक से तीन साल के बीच पैसा निकालते हैं तो 2 फीसदी कट जाता है. तीन साल के बाद पैसा निकालने पर एक फीसदी की कटौती की जाती है.


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े