बिजनेस डेस्क। Post Office Scheme: छोटी बचत योजनाएं और सुरक्षित निवेश के साथ-साथ अच्छा खासा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) में खाता खुलवा सकते हैं। इसमें 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि पांच साल है। पोस्ट ऑफिस आरडी में नाबालिग के नाम पर भी खाता खुलवाया जा सकता है। हालांकि, इसमें माता-पिता को भी दस्तावेज के साथ अपना नाम देना जरूरी होता है।
समय से पूर्व ऋण सुविधा

अगर आपने पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में खाता खुलवाया है और किसी परेशानी की वजह से इसे बंद करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा भी दी जाती है. जी हां, आप चाहें तो मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने से पहले भी अकाउंट को बंद करा सकते हैं. इसमें लोन की सुविधा भी दी जाती है. हालांकि, अकाउंट के एक साल तक एक्टिव रहने के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक ही लोन लिया जा सकता है. इसकी ब्याज दर की बात करें तो यह आपको मिल रही ब्याज दर से 2 फीसदी ज्यादा है.
10 साल में जुटा लेंगे 8 लाख रुपए से ज्यादा
अगर पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश और ब्याज का आकलन करें तो अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो इसकी मैच्योरिटी अवधि यानी पांच साल में आप कुल 3 लाख रुपये जमा करेंगे और इसमें 6.7 फीसदी की दर से ब्याज के तौर पर 56,830 रुपये जुड़ जाएंगे. इसके बाद आपका कुल फंड 3,56,830 रुपये हो जाएगा. अब अगर आप इस खाते को पांच साल के लिए और बढ़ाते हैं तो 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई रकम 6,00,000 रुपये होगी. इसके साथ ही इस जमा पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज की रकम 2,54,272 रुपये होगी. इस तरह 10 साल की अवधि में आपका कुल जमा फंड 8,54,272 रुपये होगा।
इस बात का रखें ध्यान
यहां ध्यान रखें कि पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम्स में निवेश पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस काटा जाता है, जो निवेशक द्वारा आईटीआर क्लेम करने के बाद आय के अनुसार वापस कर दिया जाता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर 10 फीसदी टीडीएस लागू होता है। अगर आरडी पर मिलने वाला ब्याज 10,000 रुपये से ज्यादा है तो टीडीएस काटा जाएगा।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




