img

बिजनेस डेस्क। Post Office Scheme: अगर आप अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप अपनी इनकम से एक छोटी से बचत करना बहुत जरुरी है। वही छोटी सी बचत आगे चलकर आपको बहुत बड़ा अमाउंट दे सकती हैं। वहीं, अगर आप एकमुश्त निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा।

इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट यानी पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस में 5 साल की एफडी बैंकों से बेहतर ब्याज दर दे रही है। इस स्कीम के जरिए आप चाहें तो रकम को तीन गुना से भी ज्यादा कर सकते हैं यानी अगर आप ₹5,00,000 निवेश करते हैं तो उसे ₹15,00,000 से भी ज्यादा कर सकते हैं। जानिए विस्तार यह कैसे काम करेगा-

ऐसे बनेंगे 5 लाख 15 लाख

5 लाख को 15 लाख बनाने के लिए आपको सबसे पहले 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की FD में ₹5,00,000 का निवेश करना होगा। पोस्ट ऑफिस 5 साल की FD पर 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर मौजूदा ब्याज दर से कैलकुलेट किया जाए तो 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट 7,24,974 रुपये होगा। आपको यह रकम निकालनी नहीं है, बल्कि अगले 5 साल के लिए फिक्स कर देनी है। इस तरह 10 साल में आपको 5 लाख की रकम पर ब्याज के जरिए 5,51,175 रुपये मिलेंगे और आपकी रकम 10,51,175 रुपये हो जाएगी। यह रकम दोगुनी से भी ज्यादा है।

लेकिन आपको इस रकम को एक बार फिर 5 साल के लिए फिक्स करना होगा, यानी आपको इसे 5-5 साल के लिए दो बार फिक्स करना होगा, इस तरह आपकी रकम कुल 15 साल के लिए जमा होगी. 15वें साल में मैच्योरिटी के समय आपको 5 लाख की निवेशित रकम पर सिर्फ ब्याज से 10,24,149 रुपये मिलेंगे. इस तरह आपके निवेश किए गए 5 लाख और 10,24,149 रुपये को मिलाकर आपको कुल 15,24,149 रुपये मिलेंगे।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े