img

लखनऊ। सपा नेता दारा सिंह चौहान सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद वह गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। माना जा रहा है कि दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल

Dara Singh resigned from SP and joined BJP will he become minister Yogi  government or contest Lok Sabha elections - सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में  शामिल हुए दारा सिंह, योगी सरकार

चौहान भाजपा की पिछली सरकार (2017-2022) में मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हो गए। दारा सिंह चौहान पिछडे वर्ग के (ओबीसी) नेता हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद दारा चौहान ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से काम कर रहे हैं। उससे 2024 के चुनाव में दोबारा मोदी ही पीएम बनेंगे। दुनिया की कोई ताकत उनको रोक नहीं सकती है।

उन्होंने आगे कहा, "सीएम योगी के नेतृत्व में जिस तरह से गरीबों के लिए काम हो रहा है। उससे लोकसभा चुनाव बीजेपी की जीत तय है। पूरी 80 सीटें बीजेपी ही जीतेगी। आज दुनिया के तमाम मुल्क पीएम मोदी के पीछे चलने के लिए परेशान हैं। भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है। पीएम मोदी की इज़्ज़त धरती पर ही नहीं। आसमान पर भी हो रही है।"


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत