नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹23 हजार करोड़) बढ़कर 101.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹8.46 लाख करोड़) हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर कल्ब में भी शामिल हो गए हैं।
अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री की 42% हिस्सेदारी है। एक सप्ताह पहले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने नेटवर्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर आदमी बने थे। तब वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में ₹8.12 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 12वें नंबर पर थे। अंबानी ₹8.07 लाख करोड़ के साथ 13वें नंबर पर थे।
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क 17.60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। उनके बाद 14.94 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.62 लाख करोड़ रुपए है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




