img

लखनऊ।  संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) की डॉ. रुचिका टंडन को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपए ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह की महिला सरगना की तलाश की जा रही है। साइबर टीम ने ठगे गए 30 लाख रुपए को अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कराया है।

STF ने मामले में लखनऊ निवासी फैज उर्फ आदिल, मो. उसामा व मनीष कुमार, संतकबीर नगर के दीपक शर्मा व मिर्जापुर के आयुष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 8 बैंक पासबुक और HDFC बैंक के बैंक किट (पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक) बरामद की गई है।

पूछताछ में बताया कि वह लोग सभी सोशल मीडिया के एक ग्रुप से जुड़े थे। जिसे एक महिला चलाती है। उसने ही सभी को बैंक खाते उपलब्ध कराने को कहा। उसी बैंक खातों में गिरोह ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। बायनेंस एप की मदद से करेंसी को कन्वर्ट करते थे।

तय कमीशन को काटकर बाकी रकम महिला द्वारा दिए गए बैंक खातों में ऑनलाइन भेजा जाता था। आरोपी कुर्सी रोड पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। पुलिस महिला सरगना के विषय में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है, कि यह लोग ठगी की रकम खातों में आते ही क्रिप्टो में कन्वर्ट कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। इस मामले में पुलिस ने 30 लाख रुपए फ्रीज करा दिए। बाकी रकम को अभी रिकवर नहीं कर पाई है।


Read More: हरदोई में बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर