नई दिल्ली। वाट्सएप (WhatsApp) दुनिया भर में सबसे फेमस इंस्टेंट मैसेजिंग एप है. दुनिया भर में वाट्सएप के 2.7 बिलियन यूजर्स हैं जिसमें सिर्फ भारत में 390.1 मिलियन उपयोगकर्ता है. वाट्सएप लोगों की सुविधा और अनुभव के लिए नए- नए फीचर्स लाता रहता है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक और नया फीचर जोड़ा है. इसकी वजह से लोगों का अनुभव और बढ़ने वाला है. दरअसल आप अब वाट्सएप पर शॉर्ट वीडियो मैसेज भेज पाएंगे. कंपनी ने इस फीचर को वीडियो मैसेज नाम दिया है.
वाट्सएप से संबंधित सभी जानकारी देने वाला वेबसाइट WABetaInfo ने बताया कि वाट्सएप ने एक नया फीचर लाया है. अब आप रियल टाइम में वीडियो मैसेज सर्विस का उपयोग कर पाएंगे. इससे आपका अनुभव बदल जाएगा. इस फीचर की मदद से आप 60 सेकेंड तक के वीडियो को रिकॉर्ड कर सेंड कर सकते हैं. आगे ये भी कहा गया है कि ये मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगा. कंपनी के द्वारा इस फीचर को डेवलप करने का काम किया जा रहा है. आने वाले कुछ ही सप्ताह में लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
वेबसाइट WABetainfo ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि वाट्सएप पर चैट में इंस्टेंट रिकॉर्ड और वीडियो मैसेज शेयर फीचर जोड़ा जा रहा है. वीडियो मैसेज रियल टाइम में 60 सेकेंड में जो भी कहना चाहते हैं, दिखाना चाहते हैं और चैट पर रिएक्शन देना चाहता है तो यह सुविधा जोड़ा जा रहा है. ये इंस्टेंट ऑडियो मैसेज भेजने जितना आसान है और ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं. यह सुविधा iOS और Android दोनों के लिए WhatsApp पर अधिक यूजर्स के लिए व्यापक रूप से उपलब्ध हो रही है. अभी ये सभी के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ सप्ताह में ये सब के लिए होगा.
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




