टेक डेस्क । अगर आप स्मार्टवॉच खरीदना चाह रहे हैं तो आईटेल कम्पनी ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच itel Ultra 2 लांच कर दी है। इस स्मार्टवॉच में लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। itel Ultra 2 में 600mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 30 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है।

itel Ultra 2 में 2.0 इंच की IPS डिस्प्ले है जो कि कलर डिस्प्ले है। itel Ultra 2 की कीमत 2,099 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री शुरू हो गई है। वॉच को 1 साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
itel Ultra 2 में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है और इसके लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी हैं। बेहतर कॉलिंग एक्सपेरियंस के लिए वॉच में डायलपैड भी दिया गया है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग है। इसके अलावा SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर और 100 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसमें 100+ वॉच फेसेज हैं। इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी है।
बता दें कि इससे पहले पिछले साल आईटेल ने itel 1ES को लॉन्च किया था जो कि कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है। इसमें सभी हेल्थ फीचर्स मिलेंगे। इस वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। itel 1ES की कीमत 1,999 रुपये है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




