नई दिल्ली। अगर आप बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि अगस्त के महीने में बैंकों में 14 दिन छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि आरबीआई के नियम के अनुसार हर महीने के प्रत्येक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। आइए जानते हैं कि अगस्त में बैंक किन-किन तारीखों को बंद रहेंगे।
बैंक में छुट्टियों की लिस्ट
6 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
8 अगस्त 2023- गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते अवकाश रहेगा।
12 अगस्त 2023- इस दिन दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
15 अगस्त 2023- इस दिन स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त 2023- इस दिन पारसी नववर्ष के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त 2023- इस दिन श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
26 अगस्त 2023- इस दिन चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
28 अगस्त 2023- इस दिन पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
29 अगस्त 2023- तिरुओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
30 अगस्त 2023- इस दिन रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त 2023- इस दिन रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी होगी।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




