img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर 3 तस्कर 97 हजार सिगरेट की पैकेट के साथ पकड़े गए हैं। यह तीनों यात्री ​​​​​​बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से लेकर आए थे। जैसे ही बैग स्कैनिंग की गई वैसे ही अलार्म बजने लगा। स्कैनिंग के दौरान बैग में सिगरेट नजर आई। उसकी पैकिंग ऐसी की गई थी कि किसी की नजर न पड़े।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट हाई सेंसिटिव जोन आता है। यहां सभी मशीनें हाई क्वालिटी वाली हैं, ऐसे में कोई चालाकी नहीं की जा सकती है। पकड़े गए सिगरेट के पैकेट की कीमत भारतीय बाजार में 16 लाख 49 हजार बताई जा रही है।


गोल्ड फ्लैक ब्रांड की यह सिगरेट तीन बड़े-बड़े बैग में आए गए थे। इसमें पहले और दूसरे यात्री के बैग से 30-30 हजार पैकेट निकला है। इसकी कीमत 11 लाख 20 हजार है। इसके अलावा तीसरे व्यक्ति के बैग से 37 हजार पैकेट निकला है। इसकी बाजार वैल्यू 6 लाख 29 हजार है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ की जा रही है। तस्कर इसे कहां खपाने वाले थे, इसकी जानकारी निकाली जा रही है।


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती