img

नई दिल्ली। लोकप्रिय ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी पेपरफ्राई के सह-संस्थापक अंबरीश मूर्ति का लेह में निधन हो गया है। 51 वर्षीय अंबरीश मूर्ति ने कल रात कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) के कारण लेह में अंतिम सांस ली। पेपरफ्राई के एक अन्य सह-संस्थापक आशीष सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से दुखद खबर साझा की कि उन्होंने अपने दोस्त और गुरु अंबरीश मूर्ति को दिल का दौरा पड़ने से खो दिया है।

आशीष सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे दोस्त, गुरु, भाई, आत्मीय अंबरीश मूर्ति अब नहीं रहे। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से उन्हें खो दिया। उनके लिए प्रार्थना करें। साथ ही उनके परिवार और करीबियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

अंबरीश मूर्ति के निधन की खबर के बाद ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। गौरतलब है कि अंबरीश मूर्ति एक एक्सपर्ट बाइकर भी थे, जो पहले भी मुंबई से लेह तक साइकिल चला चुके थे।

अंबरीश मूर्ति ने 1996 में व्यवसाय जगत में प्रवेश किया जब उन्होंने कैडबरी के साथ बिक्री और विपणन पेशेवर के रूप में काम करना शुरू किया। अंबरीश मूर्ति ने एक मशहूर चॉकलेट निर्माता कंपनी में साढ़े पांच साल तक काम किया। इसके बाद अंबरीश मूर्ति ने वित्तीय क्षेत्र में प्रवेश किया और अपने अनुभव से प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई एएमसी (अब आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल) को समृद्ध किया। इस कंपनी में उन्होंने करीब 2 साल तक मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया।

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े