टेक डेस्क। Redmi Note 12 Turbo News: स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर। शाओमी कम्पनी (Xiaomi Company) की नयी स्मार्टफोन मार्केट में लांच होने जा रही है। ग्राहकों का इंतजार अब ख़त्म हुआ। कम्पनी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 3 की लॉन्चिंग अप्रैल महीने में ही करेगी। इसमें परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल आर्किटेक्चर पर काम करने वाला Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi Note 12 Turbo के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है।
Redmi Turbo 3 जल्द लॉन्च होगा

शाओमी कम्पनी (Xiaomi Company) के द्वारा इस फोन की एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई है, जहां से इसके डिजाइन की झलक मिलती है। तस्वीर में स्लीक बैजल्स के साथ डिस्प्ले दिखाई देता है। रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर Wang Teng Thomas ने कहा कि ये फोन सीरीज में मास्टरपीस होगा।
ये है संभावित स्पेसिफिकेशन
Redmi Turbo 3 में संभावित तौर पर 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी। जो 144hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे 80 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल होगा।Redmi Turbo 3 शाओमी के नए हाइपर ओएस आधारित एंड्रॉइड 14 पर रन होगा। इस फोन को पहले चाइना में लॉन्च किया जाएगा। खबर है कि घरेलू मार्केट में डिवाइस को लॉन्च करने के बाद इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी।
शाओमी ने नहीं दी कीमत की जानकारी
शाओमी कम्पनी (Xiaomi Company) की ओर से Redmi Turbo 3 की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा गया है कि इसे टेक कंपनी के द्वारा मिड सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




