नई दिल्ली। रेडीमेड कपड़े बनाने का कारोबार करने वाली कंपनी डेविन संस लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग ने आज कंपनी के IPO निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 55 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे, लेकिन आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 44 रुपये के स्तर पर हुई।
इस तरह स्टॉक मार्केट में एंट्री होते ही IPO निवेशकों को 11 रुपये यानी 20 प्रतिशत के लिस्टिंग लॉस का सामना करना पड़ा। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये शेयर 46.20 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इसके बावजूद IPO निवेशकों को पहले दिन ही डिस्काउंट लिस्टिंग की वजह से 16.36 प्रतिशत के नुकसान का सामना करना पड़ा।
डेविन संस लिमिटेड का 8.78 करोड़ रुपये का IPO 2 से 6 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। रिटेल इन्वेस्टर्स के जोरदार रिस्पॉन्स के कारण ये IPO ओवरऑल 120.8 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 164.78 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। आईपीओ (IPO) के तहत कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 15.96 लाख शेयर जारी किए हैं। आईपीओ के जरिए इकट्ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर, वेयरहाउस की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरत और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।
डेविन संस मशहूर ब्रांडों के लिए हाई क्वालिटी जींस, शर्ट और डेनिम जैकेट जैसे रेडीमेड कपड़े का उत्पादन करती है। कंपनी को 2022-23 में 56.62 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था, जो 2023-24 में बढ़ कर 1.64 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 242 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 13.39 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजू
Read More: सोना महंगा, चांदी ने भी लगाई छलांग, सर्राफा बाजर में तेजी, जानें आज का रेट




