नई दिल्ली। भाई बहनों के त्योहार रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले तेजी देखी जा रही है और चमकदार धातु चांदी आज करीब 200 रुपये महंगी हो रही है। चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी औद्योगिक और वैश्विक मांग के कारण देखी जा रही है। देश के कुछ शहरों में इसकी कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है.

MCX पर क्या हैं सोने के दाम?
एमसीएक्स पर सोना आज रु. 59,000 भी पार हो गया था और इसकी कीमतें ऊंची छलांग की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि, इस समय सोना थोड़ा नरम हुआ है और 85 रुपये या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 58972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। ऊपरी स्तर पर सोने की कीमत 59009 रुपये पर पहुंच गई और निचले स्तर पर सोने की कीमत 58949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। सोने की ये कीमतें इसके अक्टूबर वायदा के लिए हैं।
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत क्या है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के रेट पर नजर डालें तो यह 75417 रुपये प्रति किलोग्राम पर है और इसमें आज 199 रुपये यानी 0.26 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। चांदी के निचले भाव पर नजर डालें तो चांदी 75,302 रुपये प्रति किलोग्राम और ऊंचे में चांदी 75,460 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछली।
क्या हैं सोने के दाम?
दिल्ली: 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना बिना किसी बदलाव के 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
मुंबई: 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 270 रुपये की बढ़त के साथ 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कोलकाता: 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 270 रुपये की बढ़त के साथ 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई: 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 470 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




