लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश को तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




