img

-मुख्यमंत्री  ने सात नगर निगमों के महापौर से की मुलाकत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर प्रदेश के सात नगर निगमों आगरा, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और शाहजहांपुर के नवनिर्वाचित महापौरों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं और उनके नगरों के विकास कराने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी महापौरों को जीत की शुभकामनाएं दीं। सभी जनप्रतिनिधियों से कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाएं। इस पर कार्य होना चाहिए। कूड़ा प्रबंधन, अंडरग्राउंड कैबलिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मुद्दे पर काम करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना होगा।

योगी ने जिलों में अवैध पार्किंग स्टैंड हटा कर उनकी वैकल्पिक व्यवस्था करने पर जोर दिया। महापौर को नगर निगम की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के लिए खुद सक्रिय रहना होगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतने की कोशिश प्रत्येक जनप्रतिनिधि को करना चाहिए। सभी विकास कार्य मानक के अनुरूप हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर पहले चरण में हर मंडल में एक-एक कन्वेशन सेंटर तैयार कराएं।
 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत