नई दिल्ली। वाहन निर्माता कपंनी रेनॉल्ट इंडिया (Renault India) ने अप्रैल से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करने की गुरुवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा, वृद्धि की सीमा अलग-अलग संस्करण और मॉडल के लिए अलग-अलग होगी।

Renault India के प्रबंधक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (कंट्री) वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, लंबे समय तक कीमतों को बनाए रखने के हमारे सर्वाेत्तम प्रयासों के बावजूद, कच्चे माल की लागत में निरंतर वृद्धि ने इस मूल्य समायोजन को आवश्यक बना दिया है।
रेनॉल्ट इंडिया (Renault India) ने बताया कि फरवरी 2023 के बाद से रेनॉल्ट इंडिया द्वारा घोषित यह पहली मूल्य वृद्धि है। मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और होंडा कार्स सहित विभिन्न कार विनिर्माताओं ने भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अगले महीने से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना की घोषणा की है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




