img

बिजनेस डेस्क। Pnb Customer Alert: अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक (Pnb Customer Alert ) में है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपने अभी तक अपने खाते का केवाईसी (KYC) नहीं नहीं कराया है तो करा लें, वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पद सकता है। 19 मार्च 2024 तक केवाईसी (KYC) कराने की अंतिम तारीख घोषित कर दिया गया है। यानी ग्राहकों के पास कुछ दिन का ही समय बचा है. आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, आपको अपने बैंक खाते का केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह डेडलाइन उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें 31 दिसंबर 2023 तक केवाईसी अपडेशन कराना था।

पीएनबी ग्राहकों को कर रहा अलर्ट

बैंक ने ग्राहकों से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर केवाईसी कराने को भी कहा है। अगर बैंक ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो आप 19 मार्च के बाद अपने बैंक खाते का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपको बैंक शाखा में जाकर यह काम निपटाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है.

KYC कराने से होगा ये फायदा

पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को नो योर कस्टमर (केवाईसी) करने के लिए अलर्ट कर रहे हैं। केवाईसी कराने से ग्राहकों का बैंक खाता सक्रिय रहेगा और वे फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान आदि कई काम आसानी से कर पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों से केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिए ग्राहकों से केवाईसी कराने के लिए भी कहा है.

ऐसे चेक करें KYC

आपके पंजाब नेशनल बैंक का केवाईसी हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए आपको कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक ग्राहक सेवा नंबर 18001802222 या 18001032222 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये दोनों नंबर टोल फ्री हैं।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े