बिजनेस डेस्क। PF Withdrawal News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ी खबर। अब कर्मचारी भविष्य निधि (Provident Fund) का पैसा एटीएम (ATM) से निकाल सकेंगे। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो अगले महीने यानी जनवरी 2025 से कर्मचारियों को ये सुविधा मिल सकती है। ये निकासी एक स्पेशल कार्ड के जरिए होगी, जो बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह होगा।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक EPFO में इस नए और बेहतर सिस्टम में बैंक ATM कार्ड की तरह ही एक स्पेशल PF निकासी कार्ड शामिल होगा। IT सुधार के हिस्से के रूप में पीएफ निकासी से जुड़े गैर-जरूरी प्रोसेस को खत्म करते हुए क्लेम प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
अभी EPFO से निकासी के नियम
अभी तक ईपीएफओ से पैसों की निकासी के नियमों पर गौर करें, तो नौकरी में रहते हुए आपको पीएफ फंड को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालने की अनुमति नहीं है. अगर आप कम से कम एक महीने से बेरोजगार हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं। दो महीने की बेरोजगारी के बाद, आप पूरी राशि निकालने के पात्र हैं।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




