img

डेस्क। आधार (AADHAAR)से पैन कार्ड (PAN CARD) को जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च तय कर दी गई है। अगर आप अभी तक अपना पैन कार्ड (PAN CARD) आधार से जोड़ नहीं पाएं है तो जल्द से जल्द अपने पैन (PAN CARD) को आधार कार्ड से लिंक कराए। अगर आप इस तारीख तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन (PAN CARD) अमान्य हो जाएगा। 

हालांकि, सरकार ने कुछ लोगों को पैन-आधार लिंक (PAN-AADHAAR LINK PROCESS)करने की अनिवार्यता से छूट भी दी है। यानी इस श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। इनमें कुछ राज्य शामिल हैं।  बता दें कि सरकार ने धोखाधड़ी और पैन कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। पैन-आधार को लिंक करने से पैन की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

पैन-आधार लिंक (PAN-AADHAAR LINK PROCESS) की आखिरी तारीख

पैन कार्ड और आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सरकार ने पैन और आधार को आपस में लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। आधार-पैन लिंकिंग की आखिरी तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है। आधार को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। अगर आप इस तारीख तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन अमान्य हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने कुछ लोगों को पैन-आधार लिंक करने की अनिवार्यता से छूट भी दी है। यानी इस श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य नहीं है।

इन लोगों के लिए पैन-आधार को लिंक करने की जरूरत नहीं

  • असम, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को 31 मार्च तक पैन कार्ड और आधार को लिंक कराने की जरूरत नहीं है.
  • आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार, अनिवासी को भी पैन-आधार से लिंक करने की अनुमति है।
  • जो भारत के नागरिक नहीं हैं उन्हें भी पैन-आधार लिंक करने की बाध्यता से छूट दी गई है।
  • जिन व्यक्तियों ने पिछले वर्ष यानी 2022 या किसी भी समय 80 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें भी पैन-आधार को लिंक करने की बाध्यता से छूट दी गई है।

इस तरह पैन को आधार से करें लिंक

उपयोगकर्ता आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा वे एसएमएस के जरिए भी अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDPN स्पेस 12 डिजिट आधार नंबर स्पेस 10 डिजिट पैन नंबर डालकर 567678 या 56161 पर SMS भेजना होगा।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार