img

नई दिल्ली। भाई बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर इस बार कर्मचारियों को तोहफा मिलने जा रहा है। ये गिफ्ट और कोई नही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO देने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक  सभी पात्र कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा।

बता दें कि EPFO ने 6.5 करोड़ खाताधारकों को रक्षाबंधन का तोहफा देने के प्लान बनाया है।  EPFO वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्‍याज EPF सब्‍सक्राइबर्स के अकाउंट में भेजेगा. ब्याज का पैसा निजी व सरकारी दोनों ही कर्मचारियों के के खाते में सामान रूप से पहुंचेगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि ईपीएफओ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

PF में रखें हैं पैसे तो हो जाएं अलर्ट, EPFO ने जारी की ये चेतावनी

बता दें कि हाल ही में ईपीएफओ ने जमा राशि पर ब्याज की दर को बढ़ाया था. जिसके चक्कर में अभी तक कर्मचारियों को अभी तक ब्याज का पैसा नहीं मिल पाया है. बताया जा रहा है कि इसी माह बढ़ा हुआ ब्याज का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी ईपीएफओ की है. आपको बता दें कि भविष्य निधि संगठन (EPFO) में रजिस्टर्ड कंपनियों को कर्मचारी के वेतन में से 12 फीसदी हिस्सा PF में जमा करना होता है.

 

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े