बिजनेस डेस्क। नए साल में अगर आप अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। नए साल में कई आईपीओ आने वाला है। आप आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पिछले साल किसी भी आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए तो इस साल निवेश करके लाभ पाएं।
इस साल कुछ बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ के साथ बाजार में उतरने वाली हैं। इसमें निवेश कर आप बंपर कमाई कर सकते हैं. पिछला साल यानी 2023 बाजार के लिए शानदार रहा। पिछले साल बाजार में कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। पिछले साल मैन बोर्ड के 57 आईपीओ बाजार में आए हैं. यह एक साल में आईपीओ की चौथी सबसे बड़ी संख्या है। कुल मिलाकर, मैनबोर्ड के आईपीओ पूरे वर्ष में लगभग 50,000 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहे।
पूरे साल में एसएमई प्लेटफॉर्म पर लगभग 180 आईपीओ लॉन्च किए गए हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को काफी फायदा हुआ। जबकि कुछ को नुकसान भी उठाना पड़ा.
इस साल कुछ कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं. इसमें ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनियां भी शामिल हैं। बायजूज की सहायक कंपनी यूनिकॉमर्स एडुटेक, आकाश फिनटेक, मेडटेक, फूड डिलीवरी स्विगी, पेयू इंडिया ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं।
Read More: सोना महंगा, चांदी ने भी लगाई छलांग, सर्राफा बाजर में तेजी, जानें आज का रेट




