नई दिल्ली। PAN-Aadhaar Link News: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का अंतिम मौका आज समाप्त हो जाएगा. इसका मतलब है कि अगर 30 जून 2023 यानी आज आप इसे लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा। यह दस्तावेज पूरी तरह से बेकार हो जाएगा. आप कहीं भी पैन कार्ड का यूज नहीं कर पाएंगे. साथ ही कई सुविधाओं का फायदा भी नहीं उठा पाएंगे. हालांकि अगर आपने पहले ही आधार और पैन को लिंक कर लिया है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
पैन लिंक नहीं होने पर क्या नहीं हो पाएगा
-आप रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे. रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है
-लेट रिटर्न पर कार्रवाई नहीं की जाएगी
-आपके टैक्स रिफंड में बढ़ोतरी होगी
-आयकर रिटर्न में संशोधन की भी अनुमति नहीं होगी
-इस तरह के रिफंड पर ब्याज नहीं मिलेगा
-टीडीएस और टीसीएस उच्च दर पर काटा जा सकता है
-ऐसे पैन का असर बैंकिंग लेनदेन पर भी पड़ेगा
ऐसे करें पैन को आधार से लिंक
आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाकर आप पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं. सेंट्रल बोर्ड डारेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि सभी लोगों को पैन से आधार को लिंक कराना अनिवार्य है.
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




