बिजनेस डेस्क। देश में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) का चलन काफी बढ़ गया है। इसने लेनदेन की आदतों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। एक जगह से दूसरी जगह पैसा भेजना आसान। हालांकि, कई बार लोग गलती से किसी और के खाते में पैसा भेज देते हैं। उसके बाद परेशान होते हैं कि हमारा पैसा अब कैसे वापस मिलेगा. ऐसी परिस्थिति में घबराने की कोई जरुरत नहीं है. आप कुछ सिंपल स्टेप फॉलो करके अपना पैसा आसानी से वापस प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
1. अगर आप गलती से किसी UPI ID पर पैसे भेज देते हैं तो घबराएं नहीं। पैसे को दोबारा प्राप्त करने के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति से संपर्क करें, जिसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उससे पैसे वापस करने का आग्रह करें। अगर वह पैसे वापस नहीं करता है तो जिस UPI ऐप (गूगल पे, फोन पे, पेटीएम) से ट्रांसफर हुआ है, उसके कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत संपर्क करें।
2.यूपीआई या नेट बैंकिंग से गलत खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाने के बाद आप टोल फ्री नंबर 18001201740 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपको पेमेंट से जुड़ी सारी जानकारी इन्हें देनी पड़ेगी.
3.इसके अलावा आप NPCI के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। या फिर अपने बैंक से भी मदद मांग सकते हैं। इसके लिए तुरंत सभी आवश्यक साक्ष्य बैंक को देने होंगे। इससे आप अपना पैसा आसानी से वापस पा सकते हैं।
4.अगर शिकायत करने के 30 दिन के अंदर समस्या नहीं सुलझती है तो आप बैंकिंग लोकपाल से भी संपर्क कर सकते हैं. हालांकि, नियमों के अनुसार आपको गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत घटना के 3 दिन के अंदर करनी पड़ेगी.
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




