बिजनेस डेस्क। Post Office Scheme : अगर आप भी शेयर बाजार में अपना पैसा निवेश करने से डरते हैं तो आज हम आप को पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को अच्छा रिटर्न देगी साथ ही यहां आप का पैसा भी सुरक्षित रहेगा।
आप पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट-आरडी में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको एकमुश्त बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं है. हर महीने एक निश्चित रकम निवेश करके भी आप बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल के लिए होती है। इसमें 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जिसकी गणना हर तिमाही की जाती है. ऐसे में आप अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर लेते हैं. अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी में हर महीने 7000 रुपये निवेश करते हैं तो आप 5 साल में 5 लाख रुपये और 10 साल में करीब 12 लाख रुपये जोड़ सकते हैं।
समझें कैसे जुड़ेंगे पैसे
-अगर आप इस योजना में हर महीने 7000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप 5 साल में पोस्ट ऑफिस आरडी में कुल 4,20,000 रुपये का निवेश करेंगे। इसमें आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा. ऐसे में कैलकुलेशन के मुताबिक आपको 5 साल में ब्याज के तौर पर सिर्फ 79,564 रुपये मिलेंगे. ऐसे में आपकी निवेश की गई रकम और ब्याज जोड़कर आपकी मैच्योरिटी रकम 4,99,564 रुपये यानी करीब 5 लाख रुपये होगी.
-वहीं अगर आप इस आरडी को 5 साल के लिए और बढ़वाते हैं तो आप करीब 12 लाख रुपये जोड़ सकते हैं। ऐसे में आपका कुल निवेश 8,40,000 रुपये होगा. इस पर 6.7 फीसदी की दर से सिर्फ 3,55,982 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्योरिटी पर 11,95,982 रुपये यानी करीब 12 लाख रुपये मिलेंगे.
फायदे
-पोस्ट ऑफिस आरडी 100 रुपये से खोली जा सकती है, यह ऐसी रकम है जिसे कोई भी आसानी से बचा सकता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस आरडी पर आपको चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है। ऐसे में आपको 5 साल में ब्याज के रूप में अच्छा मुनाफा मिलता है.
-डाकघर आवर्ती जमा योजना में एक व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है। इसमें सिंगल के अलावा 3 लोगों के लिए ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. इसमें बच्चे के नाम पर भी खाता खोलने की सुविधा है.
-आरडी खाते की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। हालाँकि, 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है। इसमें नॉमिनेशन की भी सुविधा है. वहीं, मैच्योरिटी के बाद आरडी अकाउंट को अगले 5 साल तक जारी रखा जा सकता है।
Read More: सोना महंगा, चांदी ने भी लगाई छलांग, सर्राफा बाजर में तेजी, जानें आज का रेट




